बेगुसराय, जुलाई 3 -- Begusarai News: नावकोठी। प्रखंड के नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज, नावकोठी में स्नातक प्रथम वर्ष में 20 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में अपना नामांकन कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि फिलहाल कॉलेज में छह विषयों राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र में स्नातक स्तर की पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी तथा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...