बेगुसराय, अक्टूबर 16 -- Begusarai News: छौड़ाही, एक संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय छौड़ाही में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रचार्य शहर अफरोज के साथ शामिल छात्र-छात्राओं ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में अंकुर राज,आस्था सिंह, कुंदन,कुणाल माधव,विभुकांत,शिवु गुप्ता,अर्चना कुमारी,अमित आनंद,संतन कुमार, मनोज और गुंजन सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने पौधरोपण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना जरूरी है।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के ...