बेगुसराय, अगस्त 28 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। दिनकर कला भवन में गुरुवार की शाम रामधारी सिंह 'दिनकर' की कालजयी रचना 'रश्मिरथी' मंच पर जीवंत हो उठी। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सुरभि रूरल डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय नाट्य उत्सव के दूसरे दिन हरीश हरिऔध के निर्देशन में 'रश्मिरथी' का प्रभावशाली मंचन किया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नाटक 'दूसरा अध्याय' में दिखा अतीत व वर्तमान के बीच का द्वंद्वनाटक की प्रस्तुति प्रस्तुति ने दर्शकों को कर्ण के पराक्रम, पीड़ा, आत्मसम्मान और अंतर्द्वंद्व से रूबरू कराया। महाभारत के कर्ण को केंद्र में रखकर प्रस्तुत नाटक में जन्म की पहचान, सामाजिक भेदभाव, प्रतिभा, मित्रता और मानवीय गरिमा जैसे सवालों को प्रभावी ढंग से उठाया गया। कर्ण के अपमान, दुर्योधन से उसक...