Begusarai News: रबी महाअभियान में किसानों को बताईं गईं उन्नत खेती की तकनीकें
बेगुसराय, अक्टूबर 26 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को प्रखंड कृषि सभागार में वासंतिक यानी रबी महाअभियान 2026 के तहत प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विभाग एवं प्रदान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अनीता देवी व प्रखंड कृषि अधिकारी रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान किसानों को रबी फसलों की उन्नत खेती, आधुनिक कृषि तकनीक, फसल विविधीकरण, बागवानी तथा जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एसएमएस शिवचंद्र कुमार ने शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी, मशरूम, गेंदा फूल और आलू की खेती की तकनीकी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : उन्नत बीज, फसल की देखभाल और कृषि योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.