बेगुसराय, अगस्त 30 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जीविका एवं कॉम्फेड के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत रजौड़ा चौक पर जिले के पहले 'जीविका सुधा बिक्री केंद्र' का शुभारंभ किया गया। डीएम रिची पाण्डेय ने फीता काटकर बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। डीएम ने जीविका एवं कॉम्फेड के इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के नवाचार जीविका दीदियों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को स्थानीय बाजार में पहचान दिलाने तथा उनके लिए स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- Siwan News जियांय पंचायत में सीवान जिले के पह...