Begusarai News: रजाकपुर में मस्जिद व ब्रह्मस्थान की सफाई
बेगुसराय, सितम्बर 27 -- Begusarai News: नावकोठी। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत शनिवार को रजाकपुर पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रजाकपुर स्थित मस्जिद, ब्रह्मस्थान सहित प्रमुख एवं पर्यटक स्थलों की विशेष रूप से साफ-सफाई की गई। स्वच्छता कर्मियों ने स्थल परिसर में जमा कचरा और गंदगी हटाकर आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाया। इस दौरान स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक कुमार रंजन ने स्वच्छता कर्मियों को नियमित रूप से साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ गांव की गलियों और मोहल्लों की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्वच्छता कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण कर गंदगी वाले स्थानों की सफाई करें और लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। यह भी पढ़ें- Begusar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.