Begusarai News: रक्षा बंधन के दिन भी जिला पार्षदों का धरना रहा जारी
बेगुसराय, अगस्त 28 -- Begusarai News: बेगूसराय। जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान के नेतृत्व में रक्षा बंधन के दिन भी जिला परिषद कार्यालय के समक्ष जिला पार्षदों का धरना नौवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। मौके पर महिला जिला पार्षद किरण कुमारी ने कहा कि बगल में ही डीएम व डीडीसी का कार्यालय है। लेकिन, कोई अधिकारी धरना पर बैठे जिला पार्षदों की सुधि लेना उचित नहीं समझ रहे। यह उनकी संवेदनहीनता का परिचायक है। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान के अलावा जिला पार्षद मनमोहन महतो, अमित कुमार देव व नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.