Begusarai News: रक्त संग्रह में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमोद पोद्दार सम्मानित
बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। बेगूसराय जिले में रक्त संग्रह के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर संत निरंकारी मिशन, रजाकपुर ब्रांच के मुखी प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पोद्दार को बिहार सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें पटना स्थित बापू टावर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति की ओर से दिया गया। कार्यक्रम में समिति के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सह आईएएस अधिकारी सुमित कुमार ने प्रमोद कुमार पोद्दार को अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बेगूसराय जिले में रक्तदान एवं रक्त संग्रह के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें यह सम्मान मिला। पूर्व मुखिया गणेश महतो, मुखिया श्वेता भारती, मुके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.