Begusarai News: रक्तदान शिविर में 60 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
बेगुसराय, अगस्त 26 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से बुधवार को मारवाड़ी सम्मेलन भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 60 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। रक्तदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
शिविर का उद्घाटन शिविर का उद्घाटन एसडीओ सन्नी कुमार सौरव व नगर परिषद बखरी की मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। वही अध्यक्षता सम्मेलन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने की। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए इस पहल की सराहना की। शिविर में रक्त संग्रह के लिए रोटरी ब्लड बैंक बेगूसराय की टीम मौजूद रही और रक्तदाताओं की आवश्यक जांच के बाद रक्त संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.