Begusarai News: रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
बेगुसराय, अक्टूबर 10 -- Begusarai News: लाखो। जन्मदिन पर रक्तदान कर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. फहीम आलम ने मानवता और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया। उन्होंने छठी बार रक्तदान कर मरीज सोनी चौधरी की मदद की। उनके ऑपरेशन के लिए रक्त की जरूरत थी। डॉ. फहीम आलम ने कहा कि रक्तदान में जाति-धर्म का भेदभाव नहीं होता। उन्होंने युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा में आगे आने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.