बेगुसराय, अक्टूबर 26 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। जन संस्कृति मंच (जसम) की बेगूसराय इकाई की ओर से शनिवार को कचहरी रोड स्थित कमलेश्वरी भवन में 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा में वर्तमान दौर में रंगकर्म और रंगमंच की भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी विजय सिन्हा ने की, जबकि संचालन दीपक सिन्हा ने किया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल पतंग ने कहा कि रंगमंच बाजार और अनुदान की संस्कृति में घिर गया है। दर्शकों की संख्या में कमी आई है। ऐसे में रंगमंच को सभागारों से बाहर निकालकर नुक्कड़, गली-मोहल्लों और गांवों तक ले जाने की जरूरत है। उन्होंने रंगकर्मियों से छात्रों और किसानों के आंदोलनों के समर्थन में आगे आने की अपील की। इस दौरान अनिल पतंग को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।।जसम के ...