Begusarai News: रंगमंच, फाइन आर्ट्स, शास्त्रीय एवं लोक संगीत के गुर सीख रहे हैं स्कूली बच्चे
बेगुसराय, अगस्त 8 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आपकी कला, आपका रंगमंच कार्यक्रम के अंतर्गत 10 दिवसीय बाल रंग कार्यशाला का आयोजन श्री विजय राघव आदर्श राजकीयकृत मध्य विद्यालय बदलपुरा मटिहानी में किया जा रहा है। इसमें 50 बच्चे रंगमंच, फाइन आर्ट्स, शास्त्रीय एवं लोक संगीत तथा नृत्य आदि विभिन्न विधाओं का विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यशाला की जानकारी कार्यशाला में जिला एवं राष्ट्रीय स्तर के विषय विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को कला की विभिन्न विधाओं की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। नाट्य विधा में डॉ. सनोज शर्मा एवं सचिन कुमार, शास्त्रीय संगीत में सुश्री दामिनी मिश्रा, लोक संगीत में अंगद कुमार, नृत्य में चिंटू स्वेग उर्फ रामाश्रय कुमार तथा पेंटिंग व फाइन आर्ट्स में मनीष कौशिक द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.