बेगुसराय, सितम्बर 28 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। पिढ़ौली में एक दुकान पर गोलीबारी कर बदमाशों ने दहशत फैलाने का प्रयास किया। इस संबंध में दुकान के संचालक गोपाल साह ने तेघड़ा थाना में आवेदन देकर बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है। थाना में दिए आवेदन में कहा गया है कि गांव का ही एक बदमाश रविवार की रात लगभग 11 बजे बंद दुकान के शटर पर फायरिंग करने लगा। इससे शटर में छेद भी हो गया।

घटनाक्रम आवेदक ने बताया कि चार दिन पूर्व सामान लेने के दौरान बदमाशों ने रंगदारी की मांग की थी। इसी क्रम में विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। घटना के संबंध में तेघड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि दुकान संचालक द्वारा आवेदन दिया गया है। पूरी घटना की जांच की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने बताया कि गांव के ही बदमाश सौरभ कुमार गोलू...