Begusarai News: रंगकर्मी व चित्रकार इन्द्रदेव सिंह का निधन
बेगुसराय, जुलाई 25 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। क्षेत्र के प्रख्यात रंगकर्मी, चित्रकार तथा हिन्द कला परिषद् के संस्थापक सदस्य इन्द्रदेव सिंह का निधन हो गया। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं उनके अनुज सुभाष सिंह परमार ने बताया कि पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। भाजपा के जिला प्रवक्ता एवं पूर्व पार्षद सिधेश आर्य ने कहा कि इन्द्रदेव सिंह रंगमंच की अमूल्य धरोहर थे। अभाविप के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने उनके निधन को कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इधर, हिन्द कला परिषद् और श्री विश्वबंधु पुस्तकालय परिवार ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। परिषद् के अध्यक्ष कृष्ण बंधु स्वर्णकार, वरिष्ठ सदस्य पवन कुमार नेमानी, अशोक केसरी, घासी राम पोद्दार, सीताराम केसरी, पवन कुमार सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.