बेगुसराय, अगस्त 16 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समय-सीमा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। बाढ़ प्रभावित एवं जलजमाव वाले संवेदनशील क्षेत्रों में 24x7 सतत निगरानी रखें। राहत एवं बचाव की सभी व्यवस्थाओं को सक्रिय रखें। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाएं। कारगिल विजय सभा भवन में 14 अगस्त की देर शाम सहकारिता विभाग के मंत्री सह प्रभारी मंत्री राम कृपाल यादव ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में ये बातें कहीं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: मंत्रीबैठक में प्रमुख बातें बैठक में जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री सहित जिले के सभी वरीय प्रशास...