बेगुसराय, अगस्त 3 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्राप्त 2963 आवेदनों में से 2962 आवेदनों की स्वीकृति दी गई।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत वार्षिक लक्ष्य 3,450 के विरुद्ध अब तक 869 आवेदन प्राप्त होने तथा 810 आवेदनों की स्वीकृति दी गई। वहीं मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के अंतर्गत प्राप्त 286 आवेदनों में से 285 आवेदन स्वीकृत किये गये।

डीएम के निर्देश डीएम श्रीकांत शास्त्री ने पंचायतों एवं शिक्षण संस्थानों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने तथा हेल्प डेस्क के माध्यम से आवेदकों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम की अध्यक्षता में सोमवार को कारगिल भवन में जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, जि...