बेगुसराय, जुलाई 29 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 बालाचक मोड़ के समीप युवक बादल कुमार की मौत के मामले में बुधवार को डीएसपी सुबोध कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच की। इस दौरान मृतक के परिजनों ने पुलिस के समक्ष हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। मृतक के पिता शिवकुमार पासवान ने डीएसपी से कहा कि उनके पुत्र की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। डीएसपी सुबोध कुमार ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- बदमाशों ने सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर युवक की ली जान मृतक के मोबाइल का सीडीआर सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच ...