Begusarai News: युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत, एनएच-31 जाम
बेगुसराय, जुलाई 21 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया एवं पोखरिया ढाला के बीच सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ी बलिया बाजार निवासी धर्मपाल गुप्ता के 30 वर्षीय पुत्र अशोक गुप्ता के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया विनोद गुप्ता ने बताया कि मृतक उनके परिवार का सदस्य था। वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान एनएच-31 पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। इससे कुचलकर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक एनएच-31 को जाम रखा। सूचना मिलने पर बलिया पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.