बेगुसराय, अगस्त 25 -- Begusarai News: मंसूरचक। थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध देसी हथियार बंदूक के साथ फोटो वायरल होने के मामले में पुलिस ने गंभीरता से जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। वायरल फोटो में युवक ब्लू रंग का ट्रैक सूट पहने हाथ में बंदूक लिए दिखाई दे रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सत्यापन में उक्त युवक की पहचान दिगंबर चौधरी उर्फ छोटू चौधरी उम्र 30 वर्ष पिता निरंजन चौधरी साठा वार्ड संख्या 10 थाना मंसूरचक के रूप में की गई है। पुलिस की टीम ने चौकीदार के साथ उसके आवास पर पहुंचकर छापामारी की, लेकिन अभियुक्त नहीं मिला। तस्वीर देखकर पिता ने अपने पुत्र दिगंबर चौधरी के होने की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...