Begusarai News: यात्रियों ने की कुली सुविधा उपलब्ध कराने की मांग
बेगुसराय, जुलाई 26 -- Begusarai News: बरौनी। न्यू बरौनी स्टेशन पर यात्रियों को कुलियों की सुविधा नहीं मिलने से उनके समक्ष कठिनाई बनी है। कुलियों के अभाव में यात्रियों को परिजनों के साथ भारी सामान लेकर स्टेशन से आने जाने के दौरान बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे विकट स्थिति सीनियर सिटीजन, महिलाओं व दिव्यांग रेलयात्रियों के समक्ष बनी है। सुजीत कुमार, श्याम कुमार, फुदो मिश्र, राम इक़बाल सिंह, नूर मोहम्मद आदि रेलयात्रियों ने रेल प्रशासन से यात्रियों की सुविधा को लेकर इस मामले में अविलंब पहल करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: रेलयात्रियों को नहीं मिल रही एटीएम सुविधा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.