बेगुसराय, अगस्त 12 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मौसम में होने वाले अप्रत्याशित उतार चढ़ाव के कारण लोग अनेक तरह के बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। कभी बारिश कभी तेज धूप से लोग वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया, स्किन डिजीज, हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का शिकार होकर इलाज के लिए सदर अस्पताल से लेकर निजी क्लीनिक पहुंच रहे हैं।

बीमारियों की बढ़ती संख्या इसके अलावा सर्पदंश के शिकार पीड़ितों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बुधवार की बात की जाय तो सदर अस्पताल के ओपीडी में एक हजार से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए ओपीडी पहुंचे। ओपीडी पहुंचने वालों में अधिकतर वायरल फीवर, तेज बुखार, चर्मरोग के मरीज शामिल हैं। सदर अस्पताल के डीएस डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव के बीच अस्तपाल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

अस्पताल की स्थि...