बेगुसराय, अगस्त 14 -- Begusarai News: मंझौल। मौसम का मिजाज बदलने से अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में लोग बीमार पड़ रहे हैं। बुखार एवं सर्दी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। मानसून शुरू होने के साथ ही ठंड व कड़ी धूप की गर्मी के असर के कारण एक ही परिवार में कई लोग बीमार पड़ रहे हैं। अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल के प्रभारी डॉ. शिवम आनंद ने बताया कि बरसात के समय में नमी रहने के कारण बैक्टीरिया एवं वायरस तेजी से बढ़ते हैं। सावधानी के तौर पर उन्होंने बताया कि लोगों को बारिश में भींगने से बचना चाहिए। तेज धूप गर्मी से आने के बाद अचानक पानी व कोई ठंडा पदार्थ लेने से परहेज करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...