Begusarai News: मौलाना ओबैदुल्लाह के निधन से अपूरणीय क्षति
बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर के कचहरी चौक टूडे मार्केट स्थित पुस्तकों की सबसे पुरानी दुकानों में एक किताबिस्तान के संचालक मौलाना ओबैदुल्लाह का सउदी अरब के मक्का में निधन हो गया। वे शहर के मुंगेरीगंज व वर्तमान में हरदिया में अपना घर बनाकर रह रहे थे। उनके पुत्र और बेगूसराय अंजुमन तरक्की उर्दू के जिला सचिव मो. रूहुल्लाह ने बताया कि पिताजी 23 सितंबर को बेगूसराय से दिल्ली और दो अक्टूबर को दिल्ली से मक्का के लिए रवाना हुए थे। साथ में माता और बड़े भाई व भाभी भी उमरा करने गए थे। सात अक्टूबर को अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ तब उन्हें सऊदी अरब के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 23 अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार भी मक्का में ही किया जाएगा। इधर, उनके निधन को मुस्लिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.