बेगुसराय, सितम्बर 5 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पीरनगर चौक पर मोबाइल छिनतई के मामले में संलिप्त दो वांछित बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पहसारा निवासी धीरज कुमार उर्फ जुलिया तथा इनैया निवासी फंटूश कुमार के रूप में हुई है। उनकी निशानदेही पर छिनतई किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। बताया गया कि 19 अगस्त को बखरी नगर परिषद वार्ड संख्या 27 निवासी दीपांकर कुमार अपने मित्र के साथ बाइक से घर जा रहा था। पीरनगर चौक पर रुककर वह मोबाइल फोन से बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उसका मोबाइल छीनकर ररिऔना की ओर भाग निकले। 112 गश्ती दल के अधिकारियों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे बाइक को मक्का के खेत में छोड़कर भागने ...