बेगुसराय, जुलाई 9 -- Begusarai News: तेघड़ा,निज प्रतिनिधि। तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बजलपुरा में बना मॉडल स्कूल प्रशासनिक उदासीनता के चलते वर्षों से बंद पड़ा है। इसमें अब जीविका दीदियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाने की घोषणा से आसपास के लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। मंगलवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री द्वारा निरीक्षण के बाद इस आशय की घोषणा की गई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मॉडल स्कूल को बचाने का ग्रामीणों ने लिया निर्णयग्रामीणों का आक्रोश डीएम की घोषणा के बाद ग्रामीणों में उबाल देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह क्षेत्र के नौनिहालों के शैक्षणिक भविष्य और ग्रामीणों की भावना के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण सिंह, गरीबनाथ कारी मुंशी, महेश प्रसाद सिंह, अधिवक्...