बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने निर्माण और मरम्मत कार्यों की जरूरतों का आकलन करने का निर्देश दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार विद्यालयों से निर्धारित प्रपत्र में जानकारी लेकर प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी। इसका उद्देश्य आवश्यकतानुसार संसाधन उपलब्ध कराना और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मुहैया कराना है। जिले के सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालय की जरूरतों का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके लिए निर्धारित प्रपत्र में क्रम संख्या, प्रखंड, विद्यालय का नाम, यू-डायस कोड और आवश्यकताओं का विवरण भरना होगा। इन विद्यालयों में लघु...