बेगुसराय, सितम्बर 8 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। घाघरा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहमदपुर ने 19 वर्षों में अभाव से उपलब्धि तक का सफर तय किया है। 30 अक्टूबर 2007 को महादलित समुदाय के सामुदायिक चौपाल में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के रूप में इसकी शुरुआत हुई थी। तब न भवन था, न जमीन। दो शिक्षकों ने बांसवारी और चौपाल में बच्चों को पढ़ाकर शिक्षा की अलख जगाई है। इस स्कूल में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर ढाई सौ से अधिक हो गई है। प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार व शिक्षक मनोज प्रसाद ने बताया कि शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों का नामांकन कराया। मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम राय, महंथ रामेश्वर महतो, नंदकिशोर महतो समेत अन्य लोगों के सहयोग से 2008 में छह कट्ठा जमीन मिली। 2009 में तीन कमरों के भवन में विद्यालय शिफ...