Begusarai News: मेघौल में कवि सम्मेलन का आयोजन
बेगुसराय, अगस्त 20 -- Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। एल.एस.डी. इंटरनेशनल स्कूल, मेघौल में गुरुवार को वन्दे मातरम कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाकर राय मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रशेखर चौधरी ने की।
कवियों के विचार कवि सम्मेलन में कवि अशांत भोला ने अपनी राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत अपनी पंक्ति " उसूलों में हमारा ईमान होता है, हथेली पर मुकम्मल इंसान होता है। सर-आँखों पर दोस्त, जान से प्यारा, दिल में हमारे हिन्दुस्तान होता है।" से लोगों का दिल जीत लिया। बेगूसराय से आए कवि प्रफुल्ल मिश्र ने अपने आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना को शब्द देते हुए कहा "सच है अपनी ज़िद पे हम आज भी अड़े हैं, मेरे सपने कल भी बड़े थे, आज भी बड़े हैं।" दरभंगा से आईं कवयित्री संगीता कुमारी ने युवाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.