बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- Begusarai News: लाखो। पावर हाउस बेगूसराय पीएसएस के बरौनी-2 एवं फीडर-3 की बिजली आपूर्ति मंगलवार,को बाधित रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान संबंधित फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली नहीं मिलेगी। निर्धारित समय के दौरान मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। बिजली बाधित रहने के मद्देनजर उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...