बेगुसराय, जुलाई 8 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। 33 केवी लाखो-मटिहानी विद्युत लाइन के मेंटेनेंस कार्य के कारण 9 जुलाई को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार मटिहानी विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े लाखो, गोरगामा, मटिहानी एवं रामदीरी 11 केवी फीडरों की आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं लाखो विद्युत शक्ति उपकेंद्र से संचालित धबौली, भैरवार, डीपीएस, अमूल, फीडर संख्या 4, फीडर संख्या 6 तथा कृषि फीडर की बिजली सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...