बेगुसराय, अगस्त 20 -- Begusarai News: गढ़पुरा। कोरैय पंचायत के सुजानपुर स्थित मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस कार्यालय से गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 19 अगस्त की देर शाम सुजानपुर स्थित मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना पुलिस को मिली थी। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति प्रथमदृष्टया मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। वह अपना नाम-पता अथवा अपने संबंध में कोई अन्य जानकारी नहीं बता पा रहा है। पुलिस टीम ने उसकी पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए आसपास के थानों को भी सूचित किया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...