Begusarai News: मुकदमा उठाने के दबाव में भाजपा जिलाध्यक्ष व स्वजनों से मारपीट, शिक्षक गिरफ्तार
बेगुसराय, अक्टूबर 16 -- Begusarai News: बखरी। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में मुकदमा उठाने के दबाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा और उनके स्वजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गुरुवार की रात हुई इस घटना में जिलाध्यक्ष समेत तीन लोगों के घायल होने की बात कही गई है। मामले में पुलिस ने घायल संजीव प्रसाद सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मुख्य आरोपित शिक्षक संजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी में छह नामजद और चार अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। आवेदन के अनुसार, घटना के समय रात करीब आठ बजे संजीव प्रसाद सिंह बैठे हुए थे। इस दौरान आरोपित कथित तौर पर हथियारों के साथ पहुंचे और रतन वर्मा के खिलाफ दर्ज मुकदमा उठाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई। संजीव के मुताबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.