बेगुसराय, अगस्त 8 -- Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर चौक से मसुराज गांव जाने वाली सड़क के ठीक बगल में स्थित मिर्जापुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चहारदीवारी एवं वर्ग कक्ष का अभाव है। वर्ग कक्ष के अभाव में कई कक्षा के बच्चे एक ही कमरे में पढ़ाई करते हैं। इतना ही नहीं, उपस्थिति अधिक रहने पर वर्ग कक्ष की कमी से बच्चों को बरामदा में भी बैठाया जाता है। मुख्य सड़क के ठीक बगल में स्थित इस विद्यालय में चहारदीवारी नहीं रहने से बच्चे खतरे के साये में स्कूल परिसर में खेलकूद करते हैं। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: विद्यालय को चहारदीवारी निर्माण करने की मांग, प्रदर्शनविद्यालय की सुरक्षा के लिए जरूरत मिर्जापुर चौक से मसुराज जाने वाली मुख्य पथ के बगल में इस स्कूल के अहाता और सड़क की एक ऊंचाई है। इस कारण बच्चों के साथ ...