Begusarai News: मिरचईया चौक पर रहता है ई-रिक्शों का जमावड़ा
बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी के मिरचईया चौक के निकट हमेशा ई-रिक्शों का जमावड़ा लगा रहता है जो लगातार दुर्घटना को आमंत्रण देता रहता है। ई-रिक्शा चालकों द्वारा अपना वाहन खाली जगह पर नहीं लगा कर चौक-चौराहों के पास खड़ा कर सवारियों को चढ़ाया व उतारा जाता है। इस दौरान अन्य वाहनों की भी भीड़ बढ़ जाती है। इस चौक पर कई बार बड़ी दुर्घटना में लोगों की मौत भी हो चुकी है। स्थानीय फुलवड़िया थाना की पुलिस भी इस मामले में उदासीनता बरत रही है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.