बेगुसराय, अक्टूबर 17 -- Begusarai News: मटिहानी। मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा में भूमि विवाद को लेकर मारपीट और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बदलपुरा निवासी विश्वजीत कुमार ने आवेदन देकर मारपीट, पिस्तौल से हमला करने और 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, 16 अक्टूबर को उनके आवास के पास हुई मारपीट में उनके सिर पर चोट लगी। उन्होंने चंदन समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाया है। वहीं, मामले में मटिहानी थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...