Begusarai News: मारपीट में गंभीर रूप से घायल करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
बेगुसराय, सितम्बर 30 -- Begusarai News: बलिया। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी रामानंद राय ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाते हुए बलिया थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि 24 मार्च 2026 की सुबह करीब आठ बजे वह अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान शाहपुर दियारा निवासी डब्लू राय, नवीन राय, मुन्ना राय एवं इंदु देवी लाठी लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आवेदन के अनुसार गाली-गलौज का विरोध करने पर सभी आरोपितों ने एकजुट होकर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.