बेगुसराय, सितम्बर 4 -- Begusarai News: गढ़पुरा। पुलिस ने गुरुवार की रात मारपीट मामले के आरोपित पिता-पुत्र को रजौर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। इसमें धनवीर राय पिता कारी राय और कारी राय पिता बिंदेश्वरी राय शामिल हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि रजौर निवासी जंगीलाल यादव के पुत्र पिंटू कुमार के साथ मारपीट की गई थी। इसमें पिंटू कुमार ने 10 लोगों को आरोपित किया है। इसमें दो लोगों की गिरफ्तारी गुरुवार की रात की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...