बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: छौड़ाही। थाना क्षेत्र की सावंत पंचायत के छौड़ाही गांव स्थित वार्ड संख्या 11 में पुत्र व पुत्रवधू पर माता-पिता के साथ मारपीट करने और दुकान की छत तोड़कर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर पीड़ित पिता राम सोगारथ महतो ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि रविवार की अहले सुबह उनके पुत्र मनोज महतो और राजा महतो तथा पुत्रवधू ने उनके और उनकी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान दुकान की छत को डंडे और ईंट से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच क...