Begusarai News: माता-पिता की सेवा ही मानव जीवन का परम धर्म
बेगुसराय, नवम्बर 1 -- Begusarai News: नावकोठी। देवाधिदेव महादेव की नगरी काशीधाम से पधारे संत अवध किशोर दास जी महाराज के सान्निध्य में टेकनपुरा स्थित श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सह ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा के दूसरे दिन प्रवचन के दौरान महाराज जी ने भक्ति, संस्कार और माता-पिता की सेवा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा मानव जीवन का परम धर्म है। माता-पिता और संतों की सेवा, भगवान की भक्ति, दान एवं यज्ञ के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। इन सद्कर्मों के अभाव में मानव और पशु के जीवन में कोई विशेष अंतर नहीं रह जाता। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मोह-माया से मुक्ति व आध्यात्मिक शांति का मार्ग दिखाती है भागवत कथा उन्होंने कहा कि भगवान की सच्ची भक्ति सेवा, सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.