Begusarai News: माता दुर्गा की प्रतिमा की गई विसर्जित
बेगुसराय, अक्टूबर 26 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर राजवाड़ा में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का परम्परागत तरीके से पूर्णिमा यानी सोमवार को श्रद्धापूर्वक सिमरिया धाम गंगा नदी में विसर्जन किया गया। बीहट नगर परिषद अंतर्गत बरौनी के राजवाड़ा में सन 1972 से दुर्गापूजा एक पखवारा तक करने की परंपरा है। मां दुर्गा की प्रतिमा पूर्णिमा को विसर्जित की जाती है। साथ ही, स्थानीय लोग एक सप्ताह तक प्रतिदिन सांयकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का खूब आनंद लेते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि समाज से विलुप्त हो रही लोक संस्कृति को यहां जीवंत रूप दिया जाता है। पश्चिमी सभ्यता पर रोक लगाने व लोक संस्कृति की रक्षा के लिए ग्रामीण कलाकारों के द्वारा सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए जागरूकता आधारित नाटकों की प्रस्तुति की गई। स्थानीय कलाकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.