बेगुसराय, अगस्त 7 -- Begusarai News: मंसूरचक। बहरामपुर पंचायत के वार्ड संख्या -8 नैपुर गांव में अवस्थित माता काली धाम मंदिर में ग्रामीणों के सहयोग से अष्टयाम महायज्ञ यज्ञ का श्रीगणेश शुक्रवार के दिन किया गया। प्रख्यात वैदिकाचार्य पंडित मनीष कुमार झा ने हवन ध्वाजारोहण करवाने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सीता राम सीता राम सीता राम धुन के साथ अष्टयाम महायज्ञ यज्ञ प्रारम्भ किया। ग्रामीण नित्यानंद सिंह, बहरामपुर पंचायत के मुखिया धर्मवीर सिंह कुंदन, रामसेवक सिंह विजय,अवधेश सिंह, दिलीप सिंह, मंटून सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र में अमन-चैन स्थापित करने को को लेकर प्रत्येक वर्ष उक्त अनुष्ठान किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...