Begusarai News: मां भगवती मेला की तैयारी को लेकर समिति की बैठक
बेगुसराय, जुलाई 11 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के हसनपुर बागर में मां भगवती मेला समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मनोज रजक ने की। बैठक में 3 से 6 अगस्त तक आयोजित होने वाले मां भगवती मेले की तैयारी एवं उसके सफल संचालन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि चार दिवसीय मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। मेले में धार्मिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। बैठक में मेले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए स्वयंसेवी सुरक्षा दल के गठन, परिसर एवं आसपास की साफ-सफाई, वाहन पार्किंग, पर्याप्त रोशनी, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.