बेगुसराय, अगस्त 3 -- Begusarai News: बरौनी। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में पांचवें दिन सोमवार को भी बरौनी नगर परिषद के सफाईकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे रहे। सोमवार को सफाईकर्मियों ने बरौनी नगर परिषद में नगर भ्रमण कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों की विभिन्न मांगों में न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करने, पीएफ सहित कई ज्वलंत मांगें शामिल है। सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने से बरौनी नगर परिषद के इलाकों में सफाई व्यवस्था पर ग्रहण लग गया है। चारों तरफ कूड़ा कचरा का ढेर लगा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पुलिस के पहरे में हुआ कूड़ा उठाव, हड़तालियों ने फिर फैला दिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...