बेगुसराय, सितम्बर 7 -- Begusarai News: छौड़ाही, निज संवाददाता। बाबा हरिगिरिधाम न्यास ट्रस्ट गढ़पुरा के तत्वावधान में शिक्षा के क्षेत्र में सोमवार को एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। प्रखंड के परोड़ा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. योगेंद्र प्रसाद सिन्हा की पुत्रवधु रश्मि कुमारी व उनके पति रौशन कुमार सिन्हा ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महेशपुरा डुमरी के 119 बच्चों के बीच एक-एक जोड़ा स्कूली जूता दान किया। विद्यालय परिसर में आयोजित जूता वितरण समारोह में दानकर्ता रश्मि कुमारी, उनके पति रौशन कुमार सिन्हा, बाबा हरिगिरिधाम न्यास के सचिव विकास कुमार सिंघानिया, बीपीआरओ संदीप कुमार और समाजसेवी नीरज कुमार निराला उर्फ टिंकू जी के हाथों बच्चों को जूते वितरित किए गए। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार, पैक्स अध्यक्ष आदित्य कुमार, पंसस महेश्वर सह...