Begusarai News: महेंद्रपुर गंगा घाट पर जख्मी हालत में मिला युवक
बेगुसराय, अक्टूबर 28 -- Begusarai News: मटिहानी। नयागांव थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर गंगा घाट के समीप मंगलवार को एक युवक जख्मी हालत में मिला। मछुआरे की सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस टीम ने उसे सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के अमरपुर गंगा प्रसाद निवासी केसो साह के 33 वर्षीय पुत्र छोटू साह के रूप में हुई है। नयागांव थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि युवक की गर्दन पर जख्म का निशान है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। चकिया थाना में उसके लापता होने की सूचना पहले से दर्ज है। घायल युवक ने आरोप लगाया है कि उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर की। वहीं, उसकी पत्नी का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.