बेगुसराय, सितम्बर 30 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नावकोठी वार्ड संख्या 10 में एक महिला को घर से जबरन ले जाकर तीन दिनों तक एक कमरे में बंद रखने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में उसने गांव के ही शिवपूजन सिंह, संजीत सिंह, ऋतुराज सहित तीन अज्ञात लोगों पर अपहरण कर बंधक बनाने और शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है।

घटना का विवरण पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 14 सितंबर की मध्य रात्रि वह घर में अकेली थी। उसके पति बाहर गए हुए थे। इसी दौरान शिवपूजन सिंह अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाकर खुलवाया। दरवाजा खोलने के बाद आरोपितों ने उसके पुत्र रोहित के बारे में पूछताछ की। महिला ने बताया कि रोहित यहां नहीं रहता है। आरोप है कि इतना...