बेगुसराय, अगस्त 7 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। रजाकपुर पंचायत के चक्का गांव में गुरुवार को एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। उसकी पहचान चक्का निवासी दिवंगत कृपाल पासवान के पुत्र रूपेश कुमार पासवान की 25 वर्षीया पत्नी सोनी कुमारी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उसकी नैहर गढ़पुरा थाने के खखरुआ गांव में था। मृतका के मायके वाले भी घटना की जानकारी मिलते ही पहुंच गये। इसकी सूचना नावकोठी पुलिस को दी।

ससुराल पक्ष पर आरोप सोनी के भाई सतीश कुमार ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसके साथ दुर्व्यवहार करते थे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि सोनी कुमारी ने आत्महत्या कर ल...