बेगुसराय, जुलाई 19 -- Begusarai News: बेगूसराय। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित आईओसीएल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भागीदारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत मंच पर मौजूद मंत्रियों और एनडीए नेताओं का ध्यान आकर्षित किया। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने स्वीकार किया कि कार्यक्रम में शामिल लोगों में लगभग 65 से 70 प्रतिशत महिलाएं थीं।

महिलाओं की भागीदारी मुख्यमंत्री ने इसे महिला सशक्तीकरण का सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जीविका दीदियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाना है। उन्होंने महिला रोजगार योजनाओं के तहत लाभुकों के खातों में 25 जुलाई तक सहायता राशि भेजे जान...