बेगुसराय, सितम्बर 3 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर "संत रविदास समरसता संकल्प अभियान" के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल 28 महादलित टोलों में शिविर का आयोजन किया गया। अभियान के तहत महादलित टोला में रहने वाले लोगों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं जनहितकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कराया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आमजन को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, आवास, पेयजल, स्वच्छता, रोजगार, पेंशन सहित विभिन्न कल्याणकारी यो...