Begusarai News: महर्षि कश्यप मुनि की जयंती पर एकजुटता का संकल्प
बेगुसराय, सितम्बर 22 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। केशरवानी समाज के कुलगुरु महर्षि कश्यप मुनि की जयंती सोमवार की देर शाम केशरी धर्मशाला में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप मुनि के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान लोगों ने उनके जीवन, आदर्शों और समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष दिलीप केशरी ने की। उन्होंने समाज के लोगों से महर्षि कश्यप मुनि के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज की एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। मौके पर महासचिव गुड्डू केशरी, उपाध्यक्ष अभिमन्यु केशरी, रामदयाल केशरी, विकास केशरी, गौरव कुमार, अनुराग केशरी, पियूष केशरी, कुंदन केशरी, ओमप्रकाश केशरी, सचिन केशरी, महिला सभा की अध्यक्ष मेरी केशरी, संध्या केशरी, प्रियंका केशरी आदि मौजूद थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.